
जमशेदपुरः झारखंड के शहीद मोटका गोप का शहादत दिवस 23 सितंबर को झामुमो मनाएगा. इसकी तैयारी झामुमो ने शुरु कर दी है. इसके लिए बागबेड़ा में वृहद रुप से शहादत दिवस मनाने की योजना है. इसकी जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर झामुमो के नगर अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. साथ ही साथ स्कूली छात्र- छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. विजेताओ को पुरस्कार दिए जाएंगे. मोटका गोप के शहादत दिवस पर मुख्य अतिथि रुप में झारखंड सरकार के परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन मौजूद रहेंगे. इस दौरान कोल्हान के सभी झामुमो के विधायक उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों के प्रोटोकाल का पालन भी किया जाएगा.



