जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक के रहने वाले दिनेश सिंह से रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी मांगने के इस मामले में दिनेश सिंह के आवेदन पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में चार लोगों, कंचन उर्फ रानी, जयप्रकाश, लीला भाई और अविनाश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




