
जमशेदपुर : बी जी आई कंसलटेंट आदित्यपुर के सहयोग से राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती में (सी पी समिति परिसर) में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सी पी समिति मध्य विद्यालय ने किया. इसमे केबुल बस्ती, गढ़हाबासा, टुइलाडूंगरी, बजरंगनगर एवं आस पास के 150 लोगो ने इसका लाभ लिया तथा आवश्यकता अनुरूप उपस्थित टेक्नीशियन के द्वारा उचित सलाह भी दी गयी. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, विद्यालय प्रबंधन समिति हमेशा आस पास के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के चिकित्सा शिविर का आयोजन करती रहती है. आज के वर्तमान समय मे जहां सारा विश्व वैश्विक महामारी से गुजर रहा है वहां अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करने में भलाई है. बी जी आई कंसल्टेंट के वनबिहारी महतो, गंगासागर महतो, शशांक सुमन आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं शिविर में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के संरक्षक खेमलाल चौधरी, महामंत्री परमानंद कौशल, देवनारायण साहू, के सावित्री, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार साहू, रेमन कुमार, बीरेंद्र साहू आदि लोग उपस्थित थे.




