
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी युवक को शादी के पांच साल बाद मालुम हुआ की उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है. अब युवक की पत्नी उसे और उसके परिजनों को झुठे केस में फंसा देने की धमकी दे रही है. शुक्रवार को युवक अपनी दो साल की मासुम सी बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा. युवक ने बताया कि वह भाड़े की गाड़ी चलाता है. पांच साल पहले कदमा की ही एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया था. उसे एक दो साल की बेटी भी है. तीन माह पहले उसे पता चला की उसकी पत्नी एक सेक्स वर्कर है और वह तीन चार युवतियों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है. इसमें उसका साथ मानगो की एक युवती देती है. सेक्स रैकेट की बात पता चलने पर पत्नी ने उसे और उसके परिजनों को झुठे केस में फंसा देने की धमकी दी. साथ ही वह दो साल की बेटी को भी अपने साथ ले जाना चाहती है. अब उसे डर है कि वह छोटी बेटी को भी इस धंधे में न शामिल कर दे.







