मेदिनीनगर (पलामू) : डाल्टनगंज के सिद्दीकी वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले स्थानीय छह मुहान चौक पर वृहत रूप से रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप आयोजन को लेकर रक्तदाताओं व संस्था के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया. कैंप में कुल 113 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान रक्त संग्रह रांची से आई हेल्थ प्वाइंट हास्पिटल की मेडिकल टीम ने किया. इस बात की जानकारी सोसायटी के सचिव मो. (नीचे भी पढ़ें)

मुस्तकीम ने दी है. उन्होंने बताया कि सिद्दीकी वेलफेयर सोसायटी पूरे राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनहित में कार्य कर रहा है. इस कड़ी में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर की ह्रदय स्थली छह मुहान चौक पर टेंट लगाकर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से काफी उत्साह से रक्तदान किया. आने वाले समय में सोसायटी की तरफ से इस तरह के जनहित के कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहेगा.



