
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत अनिल सुरपथ स्थित एल आई जी फ्लैट में मंगलवार की शाम सीढ़ियों के किनारे अचानकव अाग लग गई। जिससे वहां रखे कागज और जूते चप्पल जल गए। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुअा। घटना की सूचना पाकर गोलमुरी दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और अाग पर काबू पाया। फ्लैट के लोगों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।







