
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है. थाना क्षेत्र के छोटागोविंदपुर के दयाल सिटी के पास रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती के साथ पड़ोस के ही युवक मुकेश ने मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. मामला 31 दिसंबर का है.

मामले में युवती ने शिकायत भी कि थी पर परसुडीह पुलिस ने मामला तूल पकड़ने पर घटना के 9 दिन बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया. मामले में आरोपित मुकेश युवती के पड़ोस में ही रहता है. फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जाता है कि पुलिस के समक्ष आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसने यह गलत काम किया है. पुलिस ने उसके मोबाइल को भी जब्त किया है और उसके खिलाफ तकनीकी तौर पर अनुसंधान भी प्रदान कर दी है ताकि उसको सजा दिलाया जा सके.







