
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर के पास बुधवार रात गोली चलने की घटना प्रकाश में आई है. हालांकि बागबेड़ा पुलिस ने गोली चलने की पुष्टी नहीं की है. पुलिस का कहना है कि वारदात की जगह में न तो खोखा बरामद हुआ है और न ही किसी ने गोली चलाते हुए किसी को देखा है. मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के विश्नकर्मा मंदिर के पास का है. इस मामले में आजाद गिरी ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर के बाहर खड़ा था. इतने में दो युवक बाइक से आए और उसपर फायरिंग कि. फारयरिंग करने के बाद दोनों युवक जुगसलाई की ओर फरार हो गए. वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची थी. पुलिस ने जांच की पर वहां खोखा नहीं बरामद किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होने बम फटने की आवाज जैसा सुना था पर गोली चलने की बात किसी ने नहीं बताई. आपको बता दे कि आज़ाद गिरी ने 15 अगस्त को भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर जाने के मामले में जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के खिलाफ आंदोलन किया था और आवाज़ उठाई थी. बताया जाता है कि इस मामले को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. किशोर यादव और उनके लोगो पर इससे पहले भी आज़ाद गिरी ने फायरिंग करने का केस दर्ज किया था जबकि दो दिन पहले आपस मे समझौता करने के बहाने बुलाकर मारपीट करने का मामला भी सामने आया था और अब यह फायरिंग का नया मामला सामने आ गया है जिससे हड़कंप मच गया है. वैसे पुलिस इसको सन्देहास्पद मान रही है.







