
जमशेदपुर : एक ओर जिला पुलिस दुर्गा पूजा विसर्जन में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर विधायक सरयू रॉय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सह टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर नागेंद्र सिंह पर हवाई फायरिंग की गई. नागेंद्र सिंह पर फायरिंग करने का आरोप भाजपा नेता रामबाबू तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता पर लगाया है. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
नागेंद्र सिंह टाटा वर्कर्स यूनियन के आरएमएम विभाग से कमिटी मेम्बर भी है. उन्होंने बताया कि लॉग टॉन्ग बस्ती विवाद के बाद भाजमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल भेज दिया था. बीते दिनों सभी को जमानत पर बाहर निकाला गया. इसी बात को लेकर भोला सिंह ने उसे गुरुवार को फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी. भोला सिंह ने उसे कहा कि वह ऐसा कर रामबाबू तिवारी से दुश्मनी ले रहा है. आज दोपहर को फिर से उसे भोला सिंह ने फोन किया और मिलने बुलाया. वे घर से बाहर थे. भोला सिंह घर पहुंच गया जहां उनकी पत्नी अकेली थी. पत्नी ने उन्हे फोन कर जा करी दी की भोला सिंह घर के बाहर हंगामा कर रहा है. सूचना पाकर वे घर पहुंचे तो भोला सिंह ने उसपर फायरिंग कर दी. हालांकि उन्हें गोली नही लगी. भोला सिंह के साथ मौजूद मिठू चौधरी ने मौके से खोखा उठा लिया. वहां बलवंत सिंह और अभय भी मौजूद थे. सभी कार पर सवार होकर भाग गए. इधर सूचना पाकर पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी पहुंचे और घटना की निंदा की.







