जमशेदपुर : ओडिशा स्थित बयांगबिल और खरकई डैम के दो – दो गेट खोल दिये गये है. इसके बाद लगातार नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. स्वर्णरेखा और खरकई नदी में लगातार हो रही जलस्तर में वृद्धि से दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसके तहत सुवर्णरेखा नदी के मानगो पुल पर वर्तमान में जलस्तर 123.86 मीटर है, जबकि डेंजर लेवल 121.50 मीटर है. सुवर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 2.36 मीटर ऊपर बह रहा है. इसी तरह खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास भी खतरे के निशान से नदी बह रहा है. (नीचे भी पढ़े)
वर्तमान में जलस्तर 134.05 मीटर है जबकि डेंजर लेवल 129 मीटर तय किया गया है. करीब 5.05 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. हालात यह है कि कई लोगों को निचले इलाके से ऊपर ले जाया जा रहा है. इधर ब्यांगबिल और खरकई डैम का फाटक खुलने के बाद जमशेदपुर की ओर पानी का सैलाब आगे बढ़ रहा है. यह राहत है कि बारिश हल्का हुआ है, लेकिन नदी का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ता ही जा रहा है.














