जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच 33 पारडीह चौक के पास एनएचएआइ द्वारा की गयी खुदाई के कारण एनएच 33 का पारडीह चौक भी जलमग्न हो गया है. उससे सटे हुए आशियाना हाउसिंग के आशियाना वुडलैंड में भी बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. बारिश का पानी की निकासी नहीं होने के कारण पूरा पानी वुडलैंड एरिया में घुस गया, जिससे अफरा तफरी मच गयी और देखते ही देखते रात से लेकर सुबह तक पहली मंजिल तक का एरिया में पानी भर गया. (नीचे भी पढ़ें)
महंगी से महंगी कार और अन्य गाड़ियां भी डूब गयी. सारे सामान तैरने लगे. आशियाना के वुडलैंड के पहले मंजिल और डुप्लेक्स का करीब सौ से अधिक मकान डूब गया है. पूरा एरिया जलमग्न हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां बारिश के कारण पानी भरने लगा और फिर उसकी निकासी बंद हो गयी क्योंकि एनएच में काम चल रहा है और वहां मिट्टी पूरी तरह भरा हुआ है. मिट्टी के कारण ही पानी की निकासी नही हो पाया. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे हालात पहली बार हुए है. पारडीह काली मंदिर के सामने से लेकर आशियाना वुडलैंड समेत आसपास का पूरा एरिया लबालब भर गया है. हालात यह हो गया है कि वहां पानी भर चुका है और नौका की मदद ली जा रही है. नौका के जरिये लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. बड़ी गाड़ियों की आवाजाही भी पारडीह होकर रुक गयी है. (नीचे देखें तस्वीर)

















