जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उनके साथ राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी थी. रघुनाथ पांडेय के साथ मुख्यमंत्री की यह अनौपचारिक मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने चुनाव के बारे में जानकारी दी और आने वाले हालात के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को सातवीं बार जीतने पर बधाई भी दी और उनके मजदूर हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मजदूर हित में होने वाले कार्यों को और बेहतर बनाया जायेगा. इसको लेकर सरकार के स्तर पर जो भी जरूरी होगी, वह कदम उठाये जायेंगे. कंपनियों और मजदूरों को मजबूत बनाने के बारे में काफी देर तक उन दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.














