
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा स्थित पूजा स्वीट्स वेज रेस्टोरेंट में एक ही तंदूर में नॉन वेज खाना बनाने का मामला प्रकाश में आया है, इसका खुलासा तब हुआ जब वहां के स्टाफ के साथ मारपीट हुई और वो शिकायत करने थाने जा पंहुचा. पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर एक देशी मुर्गा और एक डीवीआर जब्त किया है.
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत जंबो टॉवर स्थित वेज रेस्टोरेंट पूजा स्वीट्स में यह काम चल रहा था. यहां दो माह पहले काम करने आए रोहित के साथ यहीं के स्टाफ ने मुर्गा ना खिलाने पर मारपीट की. रोहित ने बताया कि वह बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुयानी गांव का रहने वाला है. गुरुवार को उसके साथ पूजा स्वीट्स में काम करने वाले विष्णु ने बस इसलिए मारपीट कि क्यूंकि उसने विष्णु को अपने गांव से लाया देसी मुर्गा नहीं खिलाया.
रोहित ने बताया कि रेस्टोरेंट में एक ही तंदूर पर स्टाफ के लिए हफ्ते में दो बार नॉन वेज बनता है। गुरुवार को पुलिस वहां पहुंची तो रसोईघर से पुलिस को एक देसी मुर्गा मिला है. वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर का कहना है कि रोहित ने कल ही काम पकड़ा है, हालांकि उन्होंने स्टाफ के लिए नॉन वेज बनने के बात स्वीकारी है पर उनका कहना है कि उसके लिए अलग से किचन है.







