
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत एक्सएलआरआइ के पास एक बाइक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सड़क पर ही गिर गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक और दो युवती घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायलों में बागबेड़ा गांधीनगर निवासी अंजली कुदादा, गोलमुरी निवासी नेहा और बिरसानगर निवासी शुभम कुमार शामिल है.

जानकारी के अनुसार, तीनों अपने एक साथी रवि के साथ दो बाइक पर सवार होकर मैरिन ड्राइव पर घूमने गए थे. अंजली रवि के साथ और नेहा शुभम के साथ बैठी थी. रास्ते में अंजली ने शुभम और नेहा के साथ बैठने के इच्छा जताई. अंजली, रवि और नेहा के साथ एक बाइक में बैठी हुई थी. एक्सएलआरआई के पास रवि की बाइक ऑटो में टकरा हुई जिससे सभी सड़क पर ही गिर गए। अंजली की स्थिति गंभीर बनी हुई है.







