
जमशेदपुरः बागबेड़ा बड़ौदा घाट के रिवर व्यू कॉलोनी में कॉलोनी के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सूर्य मंदिर के प्रांगण में फलदार वृक्षरोपण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू के द्वारा सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना के बाद फलदार वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा मनुष्य जीवन के लिए पेड़, पहाड़, पर्वत बहुत ही आवश्यक है क्योंकि पेड़ से जो मनुष्य को ऑक्सीजन मिलता है वह सबसे लाभदायक होता है. केवल यही नही जैसे मां का दूध बच्चे के लिए अमृत होता है उसी तरह पेड़ से मिला हुआ ऑक्सीजन हम लोगों के लिए अमृत के समान होता है. इसीलिए हर मनुष्य को अपने जन्मदिन, सालगिरह या विशेष दिनों में पेड़ अवश्य लगानी चाहिए. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकांत सिंह, नवीन सिन्हा, गौरी पांडे, बमभोला सिंह, राजू शर्मा, बनारस दास, पिंटू तिर्की, मनोज तांती, करन कलिंदी आदि उपस्थित थे.



