जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नजदीकी और उनके नाम पर रंगदारी वसूलने वाले कंहैया सिंह को उत्तर प्रदेश से पकड़कर लाया जा रहा है. जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा में उसको लाया जा रहा है. जमशेदपुर पुलिस भी उनके साथ है. कड़ी सुरक्षा में उसको जमशेदपुर लाया जा रहा है. बताया जाता है कि पुलिस ने उसको उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया है. हालांकि, जमशेदपुर पुलिस उसके बारे में कोई जानकारी देने से बच रही है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस उससे कई राज उगलवाने की तैयारी में है. रंगदारी का पैसा कहां से आता है और कौन लोग उनके सिंडिकेट में काम करता है, उसको भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस के लिए कन्हैया सिंह चुनौती बना हुआ था. हथियारों के लाने ले जाने की जानकारी भी पुलिस को मिल सकती है. अपराधियों के गिरोह के बारे में भी उससे जानकारी ली जायेगी.



