
जमशेदपुर : कोरोना काल को देखते हुए सोना-चांदी के भाव में भी बदलाव हो रहा है. जमशेदपुर में सोना का भाव अभी 46400 रुपये 22 कैरेट प्रति दस ग्राम है जबकि यह रेट जून के महिने में 48000 रुपये थी. करीब दो हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है. वैसे एक जुलाई से अगर तुलना की जाये तो सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. एक जुलाई को 22 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 45700 रुपये थी, जो अब 46400 रुपये हो गयी है, लेकिन अगर जून माह की बात की जाये तो जून के मुकाबले यह रेट घटा हुआ है और यह संभावना जतायी जा रही है कि अभी इसमें और गिरावट हो सकता है और अभी बेहतर समय है सोना खरीदने का. वैसे चांदी की कीमत भी काफी ज्यादा बढ़ रहा है. झारखंड में अनलाक होने के कारण सोना-चांदी की दुकाने बंद रही थी, जिस कारण उस वक्त खरीददारी नहीं हुई, लेकिन देश में कोरोना की इस स्थिति से दुकानदार से लेकर आम जनता परेशान रहे. आएं दिन सोना में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन अभी गिरावट दर्ज हुई है. अनलॉक-3 के समय सोना-चांदी की दुकाने अवश्य खुली परन्तु भाव चढ़ रहे. लेकिन धीरे- धीरे भाव में कमी आनी शुरू ही हुई है, जो अभी और गिरवाट होने की संभावना है. जमशेदपुर के बड़े सोना-चांदी के व्यापारी छगनलाल दयालजी के मालिक पीयूष आडेसरा का कहना है कि कोरोना की स्थिति जैसे ही सामान्य होगी, सोना के भाव में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. कोरोना की तीसरी लहर की संभावना तो देखते हुए सोने के भाव में उछाल जारी रहेगा. तीसरी लहर के बाद ही सोना में गिरावट होने की संभावना है. सोना खरीदते समय यह अवश्य देखे कि सोना 22 कैरेट या 18 कैरेट का है या नहीं. ज्यादातर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना का प्रयोग किया जाता है. इसके साथ ही इसमें 15 से 25 प्रतिशत मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता है. 3 प्रतिशत जीएसटी में 1.5 प्रतिशत स्टेट और 1.5 प्रतिशत सेंट्रल जीएसटी को भी जोड़ा जाता है.
जमशेदपुर में 10 ग्राम सोना का भाव 1 जुलाई से 6 जुलाई तक-
तारीख —- 24 कैरेट —- 22 कैरेट —- 18 कैरेट
1जुलाई —- 48,100 —- 45,700 —- 37,600
2जुलाई —- 48,500 —- 46,100 —- 37,900
3जुलाई —- 48,700 —- 46,300 —- 38,100
6जुलाई —- 48,400 —- 46,400 —- 38,200




