
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन जाकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और चार सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करने का भी मांग किया. उन्होंने मुख्य तौर पर जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत संजय नगर एवं ट्रॉफिक कॉलोनी क्षेत्र न तो किसी पंचायत के अंतर्गत और न ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत और न ही जुगसलाई नगर परिषद के अंतर्गत आता है, जिस कारण उक्त क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं इन क्षेत्रों को जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत शामिल करने की मांग की गयी. इसके अलावा विधायक ने जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत अन्ना चौक से गोविंदपुर केबुल स्टेड एलिवेटेड कॉरिडोर का पुनः निविदा के आदेश करने की भी मांग की. विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास हेतु जेटीडीएस के परियोजना जेटेलप का विस्तार करने एवं जुगसलाई निर्वाचन क्षेत्र के अधीन तीन प्रखंड पटमदा, बोडाम एवं जमशेदपुर प्रखंड में भी जेटीडीसी के परियोजना जेटेलप को अतिशीघ्र लागू करने की मांग की. मंगल कालिंदी ने कहा कि जमशेदपुर स्थित झारखंड का एकमात्र पूर्वत: राज्य सरकारी विधि महाविद्यालय, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का 18 वर्ष से प्रभावित अधिसूचना एवं मूलभूत संरचना बनाने की मांग की. मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. साथ ही जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जलापूर्ति योजना और केबुल बिछाने के कार्य में अनियमितताओं के कारण की गई. इसके अलावा आठ किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान पाई गई खामियों को मुख्यमंत्री से अवगत कराया. (नीचे पढ़े शिक्षा मंत्री के साथ कैसी रही मंगल कालिंदी की मुलाकात)

शिक्षा मंत्री से भी मिले मंगल
राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भी जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना. चेन्नई से इलाज कराकर लौटे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से उनकी यह मुलाकात काफी अहम थी क्योंकि अब तक उनके ठीक होकर आने के बाद मुलाकात नहीं हो पायी थी.




