जमशेदपुर : जमशेदपुर में सावन की अंतिम सोमवारी का अघोषित ट्रेड मार्क बन चुके हर हर महादेव के सावन महोत्सव के भजन संध्या कार्यक्रम में इस साल सांसद और भजन गायक मनोज तिवारी इस बार शामिल होंगे. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हर हर महादेव सेवा संघ का कार्यक्रम हर साल होता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस साल अंतिम सोमवार 4 अगस्त को जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में इसका आयोजन होगा. भजन गायक और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इससे पहले भी मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके है और उनका इस कार्यक्रम से हमेशा जुड़ाव रहा है. इस साल हर हर महादेव सेवा संघ 25 साल में प्रवेश कर रहा है. इसका आयोजन का 25वां साल काफी भव्य होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.



