जमशेदपुर: जमशेदपुर, ई ट्रांस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एवं सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एचएसएम ट्रांसपोर्ट पार्क के परिसर में नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सीएसआर के “ड्राइव फिट ,ड्राइव सेफ” अभियान के तहत यह जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस जांच शिविर के तहत ड्राइवरों की बीपी ,शुगर और नेत्रों की जांच की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

इस तीन दिवसीय जांच शरीर में लगभग 200 ड्राइवर की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है. यह तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच सिविर 26, 27 और 28 फरवरी तक रखा गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत टाटा स्टील के उच्च अधिकारी थे. जिनके द्वारा ड्राइवरों के लिए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया गया.




