
जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में ‘हास्य – व्यंग्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाराणसी से हास्य-व्यंग्य में राष्ट्रीय स्तर के कवि डॉ नागेश त्रिपाठी ‘शांडिल्य’ एवं रांची से हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ‘निरंकुश’ विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए. कार्यक्रम में डॉ शांडिल्य ने उपस्थित श्रोताओं के बीच हास्य-व्यंग्य पर आधारित समाज की समसामयिक विसंगतियों पर चोट करते हुए अनेक रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. विशिष्ट अतिथि श्री निरंकुश ने तुलसी भवन एवं जमशेदपुर से अपने जुड़ाव को रेखांकित करते हुए राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत अनेक रचनाओं का पाठ कर लोगों की खूब तालियां बंटोरी. दीप प्रज्वलन एवं वीणा पाण्डेय ‘भारती’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, संचालन जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के प्रधान सचिव डॉ अजय कुमार ओझा तथा अतिथि द्वय के साहित्यिक जीवन परिचय परिषद के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’ द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर स्थानीय कवियों में सोनी सुगंधा, माधवी उपाध्याय, डॉ रागिनी भूषण, हरिहर राय ‘चौहान’ एवं कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया. कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी ‘व्यथित’ तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर शहर के नामचीन साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों में सुभाष चन्द्र मूनका, प्रसन्न वदन मेहता, कन्हैया सिंह ‘सदय’, अशोक पाठक स्नेही, संजय पाठक सनेही, अरुणा भूषण, प्रतिभा प्रसाद, वीणा कुमारी, बसंत जमशेदपुरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, दीपक वर्मा, बाल कृष्ण मिश्र, नीता सागर चौधरी, विन्ध्यवासिनी तिवारी, रीना सिन्हा, जितेश तिवारी, सुजय कुमार एवं कवलेश्वर पाण्डेय प्रमुख रहे.




