
जमशेदपुर : गुरुवार को चित्रगुप्त भवन भालूबासा में चित्रगुप्त विकास समिति की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कायस्थ समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी, प्रखर वक्ता और पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल को समाज के गणमान्य लोगों महिला एवं पुरूषों द्वारा पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला, शाल और मिथिला की शान पहचान पाग से सम्मानित किया गया. ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों डा एके लाल उच्च न्यायालय से एक आरोप से बड़ी हुए हैं. उच्च न्यायालय के फैसले से कायस्थ समाज में खुशियां मनाई जा रही हैं. डॉक्टर को जगह जगह भिन्न भिन्न मंच और संगठन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है. डाक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि वे न्यायालय से बड़ी होने के साथ साथ समाज से भी काम करना है. अशोक कुमार दास ने कहा कि वे समिति की सहयता करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
आज के इस सम्मान समारोह में अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास, महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, अतिथि रुप में मुख्य अभियंता स्वर्णरेखा परियोजना के अशोक कुमार दास, मदनमोहन लाल, उमापति लाल, समाजसेवी रंजना दास, सीतांजली दास, कौशलेंद्र कुमार दास,मनोज कुमार दास, रमेश कुमार दास, शीला दास,केडी रंजन, योगेश्वर लाल,नूतन दास ,सोनी कर्ण, मदन मल्लिक, मनोज कर्ण, अमित वर्मा, सूर्यभान दास, अरुण कुमार दास, नीलम, पूनम दास,रत़नजी, रोशन, माही, हेमन्त कुमार, राजेश लाल दास, शिवम् कुमार कर्ण, एसएन दास आदि उपस्थित थे. वही मंच का संचालन मनोज कुमार दास, स्वागत भाषण केडी रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन चार्टर्ड एकाउंटेंट कौशलेंद्र कुमार दास द्वारा किया गया.














