
जमशेदपुर : सिकासा जमशेदपुर द्वारा एक दिवसीय समारोह का आयोजन होटल अलकोर में किया गया। समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ सीए शिव चरण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें जमशेदपुर शाखा के सभी सदस्य और सिकासा के सभी सदस्य उपस्थित थे। इसके बाद चयनित स्टूडेंट्स ने अलग-अलग विषयो को सबके समक्ष रखा, जिसे जजों के द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय घोषित किया गया। समारोह में दिल्ली से आये सीए राजेंद्र अरोड़ा ने नकली इनवॉइस जीएसटी प्रावधान और जीएसटी में हाल के बदलावों के समग्र पहलू पर अपने विचार रखे तथा उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति को हमेशा स्टूडेंट की तरह ही रहना चहिये, जिससे वो हर समय कुछ न कुछ सीखता रहे। सीए कौशल कुमार अग्रवाल ने भी जीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट के विषय को सभी के सामने बहुत ही बारीकी से रखा। सीए पवन कुमार पेरिवाल ने ‘वित्तीय, पूंजी बाजार और टेक एक्स बाजार में कैरियर का अवसर’ पर अपने विचार प्रकट किये। इसके बाद सांस्कृतिक समारोह में बच्चो ने अपनी प्रतिभा भी दिखायी, जिसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा सीए स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में सिकासा सदस्य सना, शुभम, हरप्रीत, उमंग, रविन्द्र, मनजोत एवं कपीश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सिकासा चेयरमैन सीए योगेश शर्मा, शाखाध्यक्ष सीए संजय गोयल, उपाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, सचिव सीए सुगम सरायवाला, कोषाध्यक्ष सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल एवम पूरी शाखा प्रबंध समिति ने हिस्सा लिया। यह सभी जानकारी सिकासा चेयरमैन सीए योगेश शर्मा ने दी।







