
जमशेदपुर : बागबेडा महानगर समिति एवं राकेश्वर पांडेय समाज कल्याण समिति की ओर से पिछले छह फरवरी को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी वायरलेस मैदान के समीप किया गया थाl शिविर में 123 लोग की नि:शुल्क जांच की गयी थी और मोतियाबिंद के 30 मरीज मिले थेl उनमें से 28 मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ले जाया गयाl वहां पुर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 8 फरवरी को मरीजों की आंखों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ और 9 फरवरी को बागबेड़ा स्थित शिविर स्थल झा निवास पर सभी 28 परसेंट को एंबुलेंस से दोपहर 2:00 बजे पहुंचा दिया गयाl राकेश्वर पांडे सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक संजय झा, अंजनी कुमार, मनीष, सुरेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश पांडे, सुनील झा ने हॉस्पिटल में रहकर सभी मरीजों का ऑपरेशन करायाl (नीचे भी पढ़ें)
बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, दिलीप मिश्रा, प्रमिला पांडे, कृष्णा प्रसाद एवं समिति के सदस्यों ने मरीजों को उनके निवास स्थान पर दोपहर 3:00 बजे तक पहुंचा दियाl भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा कि 12 फरवरी को बागुननगर में एएसजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से पुनः नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैl बागबेडा में भी एक कैंप का आयोजन मार्च में किया जाएगा, ताकि जो नेत्र से संबंधित बचे हुए मरीज हैं, उनका भी ऑपरेशन कराया जा सकेl पूर्णिमा नेत्रालय और एएसजी आई हॉस्पिटल के द्वारा इस नेक कार्य के लिए श्री झा ने दोनों हॉस्पिटल के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया हैl इस आयोजन में दिलीप मिश्रा, विनायक कुमार, कार्तिक कुमार, मिठू झा, गौरव कुमार, विक्की तिवारी, मनोज तिवारी, रीटा शर्मा, अनीता मिश्रा एवं समिति अन्य सदस्य शामिल थेl






