जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में युवक को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्थानीय रथ गली निवासी रोहित सिंह ने सात लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. इस मामले में गर्ल्स स्कूल के शनिचर गली निवासी पुनीत व विक्की समेत पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जाते हैं. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मानगो में लोन देने के नाम पर ठगी
जमशेदपुर के मानगो थानांतर्गत आजादनगर निवासी अनवर खान से ठगी का मामला प्रकाश में आया है. अनवर खान ने इस संबंध में मानगो थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि आरोपी नितिन कुमार सिंह ने लोन देने के नाम पर उनसे ठगी कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
परसुडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला
जमशेदपुर के परसुडीह थानांतर्गत सरजामदा के गुरुद्वारा रोड निवासी जगजीत सिंह ने थाना में दो लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि विविक बेहरा और शानु बेहरा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला किया. किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचायी. बताया गया है कि दोनों आरोपी सगे भाई और सरजामदा निवासी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सिदगोड़ा में मोटरसाइकिल की चोरी
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत बारीडीह के सुभाष पथ निवासी के घर से मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. इस संबंध में सुभाष पथ निवासी विकास कुमार चौबे ने सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





