जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गयी और दूसरी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार गोविंदपुर के आरएसओ गेट के अंदर बोरिंग का काम चल रहा था. उस वक्त ही बोरिंग में इस्तेमाल होने वाले ट्राइपॉड के अचानक गिर जाने से एक मजूदर की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरी मजदूर गंभीर रूप से घायल है. (नीचे भी पढे़ं)

घायल मजदूर को ठेकेदार ने टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मृत मजूदर का नाम राम हरिदास (56), जो दीघा का रहने वाला है. घटना की सूचना परिजन और पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




