बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पांच बालू घाटों की नीलामी के बाद अब धरातल पर संचालन को लेकर कवायद तेज हो गयी है. सोमवार तो एमएसजी कंस्ट्रशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें विकास व स्थानीय हितों के बीच संतुलन बनाने को लेक चर्चा हुई. इस दौरान बनकटा व बरागाड़िया पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई. ग्रामीणों की अनुपस्थिति की वजह से सभा को स्थगित करना पड़ा. (नीचे भी पढ़े)
दोबारा बैठक करने के लिए नयी तिथि निर्धारित की जाएगी. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है. कहा कि बालू परिवहन गांव की सड़कों से नहीं होगा. इसके लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा. वहीं उत्खनन और ढुलाई कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए. साथ ही साथ पर्यावरण व सड़क सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन हो. कंपनी के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सर्वे के जरिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा. ग्राम सभा में मुखिया चैतन सिंह मुंडा, पंचायत सचिव व खनन विभाग ते निरीक्षक ,समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद थे.




