जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के हाथीघोड़ा मंदिर के पास स्कूटी से घर लौट रहे बस कंडक्टर सड़क हादसे में घायल हो गये. घटना सोमवार दोपहर की है, जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बस कंडक्टर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. घायल मदन सिंह नटराज बस के कंडक्टर है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि वे सोनारी में किसी से गये हुए थे. सोनारी से अपने घर स्कूटी से मानगो लौट रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान उनकी स्कूटी अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे वे सिर के बल गिर गये. उन्हें सिर पर गंभीर चोंटे आयी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.




