
गोविंदपुर में युवक पर तलवार से हमला
जमशेदपुर के गोविंदपुर में जुलूस में शामिल युवकों ने हरीश ठाकुर को मारपीट कर घायल कर दिया. युवकों ने हरीश के गले में तलवार सटाया और उसे पास ही मैदान में लेकर गए जहां उसके साथ मारपीट की. हरीश के साथियों ने उसे बचाया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए. हरीश ने बताया कि वह रामनवमी जुलूस में शामिल था. ओम प्रकाश सिंह उर्फ बिट्टू, सुमित, अनिकेत, राहुल सिंह और एक अन्य युवक ने उसके गले में तलवार सटा दी और उसे पास ही सामुदायिक विकास मैदान लेकर गए. वहां ले जाकर सभी ने मिलकर उसपर हमला कर दिया. किसी तरह इसके साथी ने उसे बचाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बिष्टुपुर रामदास भट्ठा में दो गुटों में मारपीट
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा में सोमवार को पारिवारिक विवाद में मारपीट मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-रॉड का जमकर इस्तेमाल हुआ. इस घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं. घायलों में जाकिर गद्दी और उनका भतीजा दानिश गद्दी गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का टीएमएच में इलाज चल रहा है. जबकि उनके रिश्तेदार आबिद गद्दी और कोमल गद्दी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. दूसरे पक्ष से मो वसीम गद्दी, शफीक गद्दी और अकबर अली भी एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार दोनों पक्षो के बीच पूर्व में भी मारपीट की घटना घटी है. बिष्टुपुर थाना में दोनों पक्षों द्वारा पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. सूचना के अनुसार सोमवार को जाकिर गद्दी अपने भतीजे दानिश गद्दी के साथ अपनी बहन के घर दावत पर गया था. इसी बीच मो वसीम गद्दी व उनके समर्थकों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ईंट-पत्थर चलाये. वहीं, दोनों ओर से लाठी -डंडा और रॉड से भी हमला किया गया. मारपीट के कारण वहां अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया. इसके बाद दोनों पक्ष के घायल लोगों को एमजीएम और टीएमएच ले जाया गया. घायल मो वसीम गद्दी के अनुसार पूर्व में जाकिर गद्दी,दानिद गद्दी ,कालिया गद्दी और उनके परिवार वालों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था. इस मामले में बिष्टुपुर थाना में मुकदमा हुआ है. वे लोग केस उठाने के लिए लगातार उसके ऊपर दबा बना रहे हैं. इसी कारण सोमवार को मारपीट की घटना घटी. जबकि दूसरे पक्ष के अनुसार जाकिर गद्दी और उनका भतीजा दानिश गद्दी दावत खाने गये थे. इसी बीच वसीम गद्दी व उनके लोगों ने हमला कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बिरसानगर में रामनवमी जुलूस के दौरान करतब दिखा रहा युवक आग से झुलसा, एमजीएम में भर्ती
जमशेदपुर के बिरसानगर में रामनवमी के जुलूस के दौरान करतब दिखा रहा अभिषेक नामक युवक आग से झुलसकर घायल हो गया. घटना के बाद पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की पर आग अभिषेक के पूरे बदन में फैल गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. अभिषेक के साथियों ने बताया कि अभिषेक जुलूस में करतब दिखा रहा था. इसी बीच एक और युवक अपने मुंह में किरोसिन डालकर करतब दिखा रहा था. अचानक से उसने अभिषेक की तरफ मुंह कर फूंक मार दी जिससे उसके मुंह से निकलने वाली केरोसिन अभिषेक के बदन में गिर गई. फिलहाल अभिषेक का इलाज चल रहा है.






