जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची इलाके में विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों के मोबाइल चोरी करते हुए दो युवकों को भीड़ ने धर दबोचा. चोरी करते हुए लोगों ने उन दोनों युवकों को रंगेहाथ पकड़ा. इस दौरान काफी पिटाई लोगों ने की, लेकिन भीड़ से पुलिस ने उनको निकाला और उनको अपने कब्जे में लिया. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. युवकों के बारे में अब तक पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. साकची गोलचक्कर पर विसर्जन जुलूस निकला हुआ था. (नीचे देखे पूरी खबर)

काफी भीड़ सड़क पर थी. इसी बीच कुछ लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली. लोग काफी सतर्क थे. इसी बीच किसी का मोबाइल चोरी करते हुए एक व्यक्ति ने देख लिया, फिर क्या था उक्त लड़के को भीड़ ने पकड़ लिया. उसके बगल में ही उसका साथी था, जिसको पकड़कर पहले तो खूब पिटायी की गयी. उस बीच पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन दोनों को छुड़ाकर थाना ले गयी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.






