जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने अपने लक्ष्य ‘गो ग्रीन’ के तहत मानगो स्थित रेड रोज स्कूल में फलदार एवं छायादार प्रजाति के 15 पौधे लगाये. इसके साथ ही क्लब की सदस्यों ने स्कूल के विद्यार्थियों को भी अपने घरों में पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पौधा रोपण से होनेवाले लाभों के बारे में जागरूक भी किया. क्लब की टीम ने इस परियोजना को अपने विद्यालय में क्रियान्वित करने का मौका प्रदान करने के लिए सबसे वरिष्ठ सदस्य अशोक प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापन किया है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं इस अवसर पर डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस भी मनाया गया. इसके तहत क्लब की ओर से 5 प्रतिष्ठित डॉक्टरों और 2 प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंटों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना प्यार एवं आभार व्यक्त किया. टीम में क्लब की नयी अध्यक्ष शंपा, पीपी अर्चना, नयी उपाध्यक्ष संचिता डे, कोषाध्यक्ष नीलिमा प्रकाश, नीमा आदि शामिल रहीं.



