गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे 407 ट्रक की टक्कर से टीवीएस मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. हादसे के बाद चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इधर सूचना पाकर मौके पर गालूडीह पुलिस पहुंची और घायल को गालूडीह स्थित निरामय हेल्थकेयर पहुंचाया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. वहीं, चालक रामचंद्र साव को वाहन के साथ पुलिस थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार बड़ाखुर्शी गांव के गिधिविल टोला निवासी अरुण महतो (65) पत्नी अंजली महतो के साथ घर से निकला था.(नीचे भी पढ़े)

फिर बागबिन्दा स्थित भारत पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरने गया था. पत्नी खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड में खड़ी थी. पेट्रोल भरकर आधार कार्ड अपडेट करने घाटशिला जा रहा था. इस दौरान खड़िया कॉलोनी के पास 407 संख्या डब्ल्यूबी 11 ई 5880 साइड से अचानक टक्कर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरी. घटना में अरुण महतो घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोटें आई है. चालक रामचंद्र साव ने बताया कि मोटरसाइकिल कब और कैसे टकराई पता ही नहीं चला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



