
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् जमशेदपुर की ओर से झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति नियमावली की क्षेत्रीय भाषा की सूची में द्वितीय राजभाषा मैथिली को शामिल करने की मांग की गयी है. इसे लेकर परिषद् के महासचिव पंकज कुमार झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को स्वास्थ मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि इस मामले में सरकार त्वरित संज्ञान लेकर उचित कदम उठाये. परिषद की ओर से कहा गया है कि नियमावली में 12 क्षत्रीय भाषाओं जिसे द्वितीय राजभाषा की मान्यता प्राप्त है, को इसमें शामिल कर लिया गया है. जबकि दूसरे फेज में पांच मान्यता प्राप्त द्वितीय राजभाषाओं को इसमें सम्मलित नहीं किया गया. इन पांच भाषा में मैथिली भी है. परिषद ने कहा है कि सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में रह रहे मैथिली भाषा-भाषी को एवं मैथिली जैसी मीठी भाषा के सर्वांगिक विकास को ध्यान में रखते हुए परिषद् की तरफ से आवाज उठाई गयी है. इस दौरान परिषद् के उपाध्य बिनय झा एवं कोषाध्याक नन्द कुमार झा उपस्थित थे.




