जमशेदपुर : देश में लागू की गयी नई हॉलमार्किंग प्रक्रिया के विरोध में आभूषण विक्रेताओं ने सोमवार को हड़ताल किया. वे लोग हड़ताल पर रहे. जमशेदपुर के लगभग 300 से अधिक आभूषणों की दुकानें बंद हैं. भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा देश में हॉलमार्किंग प्रक्रिया को ढंग से अनिवार्य रूप से लागू करने का ऐलान किया है. वहीं भारतीय मानक ब्यूरो के आदेश का अब दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है और इसका असर जमशेदपुर में देखा गया. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

आपको बता दें कि जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा एकदिवसीय हड़ताल की गई, वही ज्वेलर्स विपिन कुमार जोशी का कहना है कि हम हॉलमार्किंग का स्वागत करते हैंस लेकिन हॉल मार्किंग यूनिक आईडी का विरोध करते हैं. एचयूआईडी एक विनाशकारी प्रक्रिया है, जो वर्तमान अनिवार्य हॉलमार्किंग प्रक्रिया में आभूषणों की कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है. यह नियम व्यक्तिगत नागरिकों की डाटा गोपनीयता और व्यवसाय गोपनीयता में हस्तक्षेप करती है.







