
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक घाटशिला विधायक सह झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के आवास घोड़ाबांधा में उनकी अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भी चर्चा की गई। कोरोना काल को देखते हुए शहादत दिवस को सफल बनाने के जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार एवं राज्य सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक महतवापूर्ण बैठक सोमवार 19 जुलाई को सुबह 11:00 बजे शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन सोनारी में बुलाई गईं है, जिसमे जिला कमिटी, नगर कमिटी, प्रखंड कमिटी, युवा मोर्चा के तमाम विंग और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विंग के पदाधिकारियो की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। आज की बैठक झामुमो के में ज़िला सचिव लालटू महतो, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, जकता सोरेन, निजाम खान, अली अख्तर व्यवसाय मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष शाहिद परवेज, मुखिया बहादुर बेसरा युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकरम खान, लाल बाबू राय शिबू दत्ता व अन्य उपस्थित थे।




