
जमशेदपुर : लगातार दूसरी बार जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बहादुर किस्कू आर्शीवाद लेने घाटशिला विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के आवास घोड़ाबांधा पहुंचे। वहां विधायक ने गुलदस्ता भेंट कर बहादुर किस्कू और उनकी पूरी टीम को अपना आर्शीवाद दिया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई और जल्द ही प्रखंड कमेटी का विस्तार कर कमेटी को मजबूत बनाने की बात हुई। झामुमो नेता प्रकाश सहाय ने जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू के लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनने पर फूल-माला पहनाकर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान झामुमो नेता बलदेव भुइयां, कालीपदो गोराई, शाहिद परवेज, जगता सोरेन, अली अख्तर, विक्रम बेसरा, निजाम खान, लालबाबू, मुन्ना प्रमाणिक, सुभाष चौधरी, लालबाबू राय, नारायण सोरेन समेत उपस्थित सभी लोगों ने बहादुर किस्कू को बधाई दी।



