जमशेदपुर : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 9 जुलाई को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन होने जा रहा है. 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलने वाले इस कैंप में निजी क्षेत्र की 14 प्रमुख कंपनियों द्वारा कुल 1806 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इसमें युवाओं को रोजगार के साथ कौशल विकास और उच्च शिक्षा का शानदार अवसर मिलेगा. प्रमुख कंपनियों में टीआरएफ लिमिटेड जमशेदपुर, इ डिजिटल इंडिया जमशेदपुर, बजरंग इंडस्ट्रियल सेक्योरिटीज आदित्यपुर, मैस्कॉट, स्ट्रिम डिजिटल सर्विस जमशेदपुर, नेक्सा, डब्यूआइएलपी खड़गपुर, युवा शक्ति फाउंडेशन जमशेदपुर, आटोमोबाइल जमशेदपुर, एसआइसी समेत अन्य कंपनी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें 10वीं -12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ बायोडाटा, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो और नियोजनालय का वैध निबंधन कार्ड लेकर कैंप स्थल पर पहुंचें. जो उम्मीदवार पहले से निबंधित नहीं हैं, वे भी इस कैंप में भाग लेने से पूर्व झारखंड के किसी भी नियोजनालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं.






