
जमशेदपुर : संयुक्त छात्र संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय में एक ज्ञापन सौंप कर टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल (एलएफएस) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संघ की ओर से ज्ञापन में बताया गया है कि इस स्कूल में सैकड़ों बच्चों की जान जोखिम में डालते हुए 9वीं कक्षा से नीचे की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन परीक्षा ली जा रही है. ज्ञापन में कोविड-19 के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का भी हवाला दिया गया है. साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी समेत अन्य शामिल थे.






