जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क लेक के पास कुछ अपराधी द्वारा पिकनिक बनाने आये परिवार को हथियार के बाल पर लूटने का अपराध किया जा रहा था. पुलिस की तत्परता से एक युवक को एक चाकू साथी गिरफ्तार किया गया. आपको बता दे कि जमशेदपुर शहरवासियों द्वारा पिकनिक जुबिली पार्क में मनाया जाता है और काफी संख्या में भीड़ भी लगती है. इस संदर्भ में टाइगर मोबाइल पुलिस ने बताया कि एक सूचना में पुलिस यहां पहुंची थी जिसमे एक युवक को एक चाकू के साथ पकड़ थाना भेजा गया है, पूछताछ चल रही है.



