जमशेदपुर : नवरात्र के महाअष्टमी के पावन अवसर पर जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न दुर्गा पुजा पंडालों दौरा किया. उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की. लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. साथ ही भोग वितरण भी किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना कर राज्य वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड श्री श्री सर्वपल्ली शारदीय दुर्गा पूजा समिति, गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल, आनंद बिहार सोसाइटी राधिकानगर में प्रसाद ग्रहण किये. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बाराहडीह (नारगा हाट मैदान), श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बड़ाबांकी, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी एदेलबेड़ा पोखारी, श्री श्री मां दुर्गा एवं काली पूजा समिति मून सिटी राजीव पथ डिमना रोड मानगो, नया बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी जुगसलाई आदि पूजा पंडालों में दर्शन किये.



