
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कदमा बाजार में बनाये गये झुग्गी झोपड़ियों को वहां से हटा दिया गया. इस दौरान वहां काफी दुकानों को सड़क पर से हटाया गया, जो प्लास्टिक लगाकर लगा दिया गया था. इस दौरान पूरे सड़क को खाली कराया गया. इस दौरान काफी सतर्कता बरती गयी थी. पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच सारे अतिक्रमण को हटाया गया. टाटा स्टील की ओर से बनाये गये पार्किंग पर भी अतिक्रमण किया जा चुका था. इस सारे अतिक्रमण को हटा दिया गया. इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने जमकर विरोध कर दिया. दुकानदारों ने मिलकर प्रशासन पर ही पथराव कर दिया, जिसके बाद सारे लोग वहां से भाग खड़े हुए. जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती और सोनल सिंह की गाड़ी को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये. इस दौरान जमकर हंगामा हआ. पुलिस ने बाद में किसी तरह माहौल को संभाला और लोगों से किसी तरह शांति बनाने की अपील की, जिसके बाद मामला शांत हो पाया. सारे ऑफिसरों को वहां से कदमा थाना लाया गया, जहां पुलिस उत्पातियों के खिलाफ केस करने जार ही है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति की पहचान की है, जिसके खिलाफ एफआइआर दायर करने की तैयारी की गयी है. इस पूरे अभियान के दौरान टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारी मौजूद थे. बताया जाता है कि यह अचानक से हंगामा हुआ, जिसको किसी तरह कंट्रोल किया गया नहीं तो ज्यादा बवाल हो सकता था. जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि वे लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे नहीं तो जानलेवा हमला किया जा रहा था.





