जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में हिंसा करने के आरोपी अधिवक्ता चंदन चौबे समेत आठ आरोपी गुरुवार को जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल से रिहा हो गये. इन सारे आरोपियों को बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे 2 आभाष वर्मा की अदालत ने जमानत दे दी थी. इस मामले में जमानत पाने वालो में चंदन कुमार चौबे के अलावा राजेश चौबे, अनिरुद्ध गिरी, भीम यादव, भोला लोहार, चंदन दास उर्फ चंदन रुहीदास, कंहैया पांडेय शामिल थे. इन सारे लोगों को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया. (नीचे भी पढे)
उनका जेल से निकलने पर भव्य स्वागत किया गया. हिंदूवादी नेताओं ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया. इन लोगों की रिहायी पर खुशियां मनायी गयी. इसी मामले में 22 मई को एक और सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट में होगी, जिसमें अभय सिंह, सुधांशु ओझा, रंजीत कुमार पंडित, उमेश सिंह, संदीप पांडेय, मुकेश कुमार मिश्रा, जावेद शेख, रफीक मंडल, जीतेंद्र कुमार पांडेय और गोपी प्रमाणिक की जमानत पर सुनवाई होगी. इस मामले में बुधवार को एक और आरोपी रितेश कुमार झा की जमानत नामंजूर कर दी गयी थी.




