
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों दोपहर 2 बजे के बाद सभी शराब दुकानें बंद हो जा रही है. ऐसे में शराब का सेवन करने वालों के पास शराब माफियाओं के पास जाने के अलावा कोई रास्ता नही है. वहीं ये शराब माफिया लोगों को आईबी (इंपीरियल ब्लू) और आरएस(रॉयल स्टैग) के नाम पर किंग्स गोल्ड पीला रहे है. ऐसे ही एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. आबकारी विभाग ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह स्थित दीपक यादव के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें और भारी बोतलों के अलावा स्टीकर और ढक्कन बरामद किया है. पकड़ाए गए शराब की बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है. छापेमारी के दौरान दिलीप यादव मौके पर मौजूद नहीं था. विभाग ने शराब को जब्त कर लिया और दीपक के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. मौके से मैकडॉवेल्स की 10 पेटी हॉफ, आईबी की 30 पेटी हॉफ, आरएस की 26 पेटी हॉफ और किंग्स गोल्ड की 5 पेटी फुल के साथ 20 लीटर बना हुआ शराब, 500 एमएल कैरेमल और किंगफिशर बियर की 32 बोतल बरामद की गई है. विभाग के निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है. इसके पहले भी एक बार दीपक के घर पर छापेमारी की गई थी. उन्होंने बताया कि इनके द्वारा सस्ते दामों में किंग्स गोल्ड शराब को लाया जाता था और फैक्ट्री में किंग्स गोल्ड शराब को आईबी और आरएस की बोतलों में।भर दिया जाता था, फ्लेवर के लिए कैरेमल का इस्तेमाल किया जाता था.






