
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जमशेदपुर सिविल कोर्ट मे सिने स्टार सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या प्रकरण मे उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के सन्दर्भ मे सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली पर केस दर्ज कराया है. इन लोगों ने इन सारे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर करा दिया है. इन लोगों का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से झारखण्ड के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इन सारे फ़िल्म कलाकारों के फ़िल्म को झारखण्ड में अविलम्ब प्रतिबन्ध की मांग भी की गयीं. इस मौक़े पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह राजपूत, समरेश सिंह, परशुराम सिंह बागी, राणा सिंह, राहुल तोमर, श्रीकांत सिंह, अनुराग सिंह, सोनू सिंह, पिन्टू सिंह, सौरभ सिंह, ऋषभ सिंह, विवेक सिंह समेत अन्य लोग आदि उपस्थित थे. गौरतलब है कि बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया था. उनकी मौत को काफी तरह से संदेह के घेरे में रखा गया है क्योंकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच नहीं हो पायी है और इसको लेकर मुंबई पुलिस को ही आरोपी बनाया जा रहा है.





