
जमशेदपुर : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं अपनी खास शैली के लिए जानी जानेवाली लौहनगरी जमशेदपुर इस खास मौके को अलग अंदाज में मनाकर एक नजीर पेश किया है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने का काम किया गया. जहां राज्यभर की प्रभावशाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही एक गरीब जोड़ी का विवाह भी संपन्न कराया गया. जहां संघ की ओर से नव दंपत्ति के शादी से लेकर विदाई तक का खर्च वहन किया गया. आपको बता दें इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरूणा मिश्रा, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के हिंदी वीभागाध्यक्ष डॉ त्रिपुरा झा, सहित क्षत्रिय समाज से लेकर शासन प्रशासन के कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहे. सभी ने महिलाओं के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण लिया. वहीं नव दंपत्ति ने अपने शादी को यादगार क्षण बताया और कहा ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता आएगी. वहीं दुल्हन बनी राधा ने कहा उसने सपने में भी नहीं सोचा था, कि उसकी शादी में इतने बड़ी- बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.







