
संतोष वर्मा
चाईबासा। रंगों का पर्व होली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा के निर्देश पर रविवार के अहले सुबह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वासुदेवपुर, भनगाँव एवं जैंतगढ़ में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक तथा उत्पाद अवर निरीक्षक कृष्णकुमार प्रजापति के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस एवं उत्पाद विभाग पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने मिलकर संयुक्त रूप से अवैध देशी शराब चुलाई करने वाले कारोबारियों व विक्री करने वाले व्यवसायियो के बिरूद्व अभियान चलाकर अवैध देशी शराब के भट्टी सहित सैकड़ों लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया।
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वासुदेवपुर ओर भनगाँव के आसपास मे भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण औऱ बिक्री हो रहा है तथा जैंतगढ़ में बिक्री हो रही है उक्त सूचना पर रविवार को थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति के साथ एक पुलिस दल अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान चलाई। पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मिलकर वासुदेवपुर गाँव में चल रहे कई देशी शराब भट्टियो को तोड़कर सेकड़ो लीटर देशी शराब के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा देशी शराब निर्माण में लगे वर्तनों एवं सामानों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया । पुलिस बल को देखते ही अवैध देशी शराब निर्माण कर रहे कारोबारी मौके से भाग निकले जिस कारण मौके पर से किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

वहीँ पुलिस व उत्पाद विभाग को भंनगाँव औऱ जैंतगढ़ में छापामारी के दौरान कुछ भी हाथ नही लगा। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब का निर्माण करना और बेचना कानूनन जुर्म है, अवैध रूप से देशी शराब बनाना बन्द कर दे वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्हीने कहा कि होली रंगों का त्योहार है एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेले, शराब पीकर अपना और दूसरे का होली बर्बाद न करे। श्री मोदक ने मानकी, मुण्डा, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं गाँव के ग्रामीण से अवेध शराब के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया।

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बनाने वालों ओर बेचने वालों के विरुद्ध छापामारी की गई है। सत्यापन के पश्चात सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा के अन्तर्गत कांड दर्ज किया जाएगा। इस अभियान में थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के साथ उत्पाद अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति, सअनि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह, उत्पाद सअनि अमित सिंह, हवलदार जोगेश्वर मेहता के साथ जिला पुलिस बल तथा उत्पाद पुलिस बल के जवान शामिल थे।







