जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की झारखण्ड प्रदेश इकाई की ओर से सावन उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवार्ड में आयोजित सावन उत्सव में उपस्थित वीरांगनाओं ने गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ कर सावन की पारंपरिक कजरी और भोले शंकर के भजनों के साथ नृत्य और गायन किया. इस मौके पर वीरांगनाओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की गईं. एक-दूसरे को सावन के शृंगार भरे उपहार भी भेंट किए और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

सावन उत्सव का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने किया. आयोजन में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोज सिंह, प्रदेश संयुक्त महासचिव सुनंदा सिंह, कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष ललिता राय, उपाध्यक्ष नूतन सिंह, जमशेदपुर की जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधवी सिंह, कंचन सिंह, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, सचिव पूर्णिमा सिंह, आरती सिंह व अन्य कई वीरांगनाएं उपस्थित रहीं.




