जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर क्रीड़ा भारती की एक बैठक केबुल टाउन स्थित कार्यालय में शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह वाकिंग कम्पिटीशन कराने का निर्णय लिया गया. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होगी. इस बैठक में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों के साथ ही एथलेटिक्स एसोसिएशन से जुड़े लोग भी उपस्थित थे. बैठक में प्रतियोगिता पुरुषों के चार एवं महिलाओं के चार ग्रुपों में आयोजित होगी. सभी ग्रुपों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सुबह 5:00 बजे रिपोर्ट करना होगा और साथ में आधार कार्ड लाना होगा. रजिस्ट्रेशन के साथ उनको चेस्ट नंबर मिलेगा जिसे प्रतियोगिता के दौरान लगाना होगा. शिव शंकर सिंह ने आग्रह किया कि इस प्रतियोगिता का थीम हो “खेल केवल प्रतियोगिता के लिए नहीं अपितु आनंद के लिए भी होना चाहिए”. उन्होंने आह्वान किया कि स्वास्थ्य के साथ आनंद के लिए सब इस प्रतियोगिता में भाग लें. बैठक में महानगर मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री सुखदेव सिंह, कुंदन चंद्रा, अनूप कुमार सिंह, सुखेंद्र सिंह, विनोद साहू, गणेश जायसवाल, भूपेंद्र यादव और एग्रिको मैदान के कई लोग उपस्थित रहे.


















