
जमशेदपुर : आज केयू बीएड ट्रीचर्स एशोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल कोल्हान विश्वविधालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी सुधांशु कुमार के आवास पर मिला तथा विदाई की औपचारिकता पुष्प गुच्छ, मेमेंटो तथा शाल ओढा़कर पूरी की। ज्ञातव्य हो कि सुधांशु लगभग नौ बरस केयू के वित्त पदाधिकारी रहे तथा बीएड जैसे कोर्स को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है संघ के शिक्षकों ने उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उनसे मिलने वालों में संघ के अध्यक्ष डॉ राजू ओझा, महामंत्री फ्लोरेंस बेक, कोषाध्यक्ष डॉ ईरशाद खान, मुन्ना मुखी, राजीव नामता प्रमुख थे।
















