जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के भिलाई पहाड़ी स्थित घड़ी डिटर्जेंट कंपनी में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों का मामला बीते एक वर्षों से जारी है. झामुमो के बैनर तले अपनी मांग को लेकर पूर्व से ही घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के मजदूर झामुमो नेता श्यामल सरकार और पिंटू दत्ता के नेतृत्व में आंदोलित है. सोमवार को एक बार फिर जरूरतमंद सैकड़ों मजदूर भिलाई पहाड़ी से सीतारामडेरा स्थित डीएलसी कार्यालय पहुंचे. जहां मजदूरों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडा लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
मौके पर झामुमो नेता श्यामल सरकार ने बताया कि बीते एक वर्षों से घड़ी डिटर्जेंट कंपनी प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के साथ मनमानी किया जा रहा है. जिसका विरोध में सैकड़ों मजदूर डीएलसी के कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर अगर डीएलसी के माध्यम से मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो सभी डीएलसी कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे. वही झामुमो नेता सह पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया सभी मजदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब घर के है. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो नेता ने कहा कि भिलाई पहाड़ी के घड़ी डिटर्जेंट प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के साथ बीते एक साल से अन्याय किया जा रहा है. सभी अपना रोजी रोटी के आसने आंदोलित है. कंपनी प्रबंधन मजदूरों का हक और अधिकार मारने के प्रयास में है. लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी हाल में मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने बताया जरूरत पड़ने पर सभी मजदूर डीएलसी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे.



